August 29, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2020। डॉक्टर भरत चोपड़ा आज भी कस्बे के निवासियों को ये नाम स्मरण है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूर्व में अपनी सेवाएं देकर सुयश कमाने वाले डॉक्टर चोपड़ा फिर से कस्बे की जनता को अपनी सेवाएं देने लौट आएं है। सीनियर फिजिशियन डॉक्टर चोपड़ा ने तुलसी सेवा केंद्र में आज सुबह जॉइन करते हुए अपनी पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। संस्थान में चोपड़ा को मानव सेवा हेतु जॉइन करवाते हुए साध्वी कनक रेखा व साध्वी सूरज प्रभा ने मंगल पाठ सुनाया। मेडिकल एसोशियन ने डॉक्टर चोपड़ा को फूलों का गुलदस्ता देते हुए क्षेत्र में स्वागत किया। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गाँधी ने बताया है की अब अस्पताल में सीनियर फिजिशियन की सेवा नियमित रहेगी तथा सभी तरह के रोगों के साथ साथ सभी प्रकार के चर्म रोग का ईलाज भी डॉक्टर भरत चोपड़ा करेंगे। कस्बे के वरिष्ठ नागरिक श्रीगोपाल राठी, ललित बाहेती, रमेश मूंधड़ा, निर्मल पुगलिया, अशोक झाबक डॉक्टर चोपड़ा का स्वागत करने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वरिष्ठ नागरिक भी डॉ भरत चोपड़ा का स्वागत करने पहुंच रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्थान के मेडिकल स्टाफ, सभी डॉक्टर्स व प्रशासक ने डॉ चोपड़ा का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी कनक रेखा व साध्वी सूरज प्रभा ने मंगल पाठ सुना कर डॉक्टर चोपड़ा को कार्यभार ग्रहण करवाया।