May 20, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता और क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने मंगलवार को जोधपुर में विद्युत वितरण निगम के एमडी लेखराम डेलू से की मुलाक़ात की। डॉ माचरा ने श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण अंचल में जर्जर पोल बदलवाने, ढीले तार कसवाने की मांग रखी। उन्होंने निदेशक से कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पूर्ण रूप से ना होने के कारण सरकार के अरबों रुपए लगाने के बावजूद किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। माचरा ने एमडी से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी जीएसएस का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने ठेका कंपनियों पर नकेल कसने की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत जीएसएस के ठेके जिन प्राइवेट कंपनियों को दिए है, वो सरकार से तो पैसा वसूल करते हैं लेकिन ग्रामीण स्तर पर जीएसएस का बिल्कुल भी रखरखाव नहीं रखते। यहां तक कि आधारभूत उपकरण और सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी घटित होती है। डॉ माचरा ने लापरवाह कंपनियों को पाबंद करने की मांग की। उन्होंने बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए विशेष जांच कमेटी का गठन करने व समय पर पीड़ित को मदद दिए जाने की मांग की। डॉ माचरा ने बताया कि निदेशक लेखराम डेलू ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।