






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ एक 17 वर्षीय युवक 5 दिन से लापता है और परेशान पिता ने सभी क्षेत्र वासियों व अहमदाबाद प्रवासियों से मदद की अपील की है। पिता संतोष सरकार ने बताया कि उनका पुत्र कनक सरकार गत 7 जून 2024 को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुआ व 8 जून को सुबह करीब 8 बजे उसने अहमदाबाद पहुंचने की बात कही। उसके बाद से ही युवक लापता है और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहें है। युवक का मोबाइल भी 8 की सुबह से बन्द आ रहा है। परिजनों ने मदद की अपील करते हुए इस संबंध में कोई जानकारी होने पर आप 8209989091 या 8653971082 पर तुरंत सूचना जरूर देवें।




