






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2025। क्षेत्र में सड़क हादसों के कारण आए दिन क्षेत्रवासी अकाल मृत्यु का शिकार बन रहे है। शुक्रवार सांय क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में खेत से ट्रेक्ट्रर ट्रॉली पर चारे की झाल भर कर गांव लौट रहा एक किसान भी हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के गांव गुंसाईसर बड़ा निवासी 60 वर्षिय तिलोकाराम पुत्र नारायणराम नायक खेत से चारे की झाल भर कर रवाना हुआ था एवं थोड़ी दूर चलने पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई व उसके उपर बैठा तिलोकाराम चारे से भरी झाल के नीचे दब गया। उसके साथ कि अन्य मजदूरों ने उसे निकाला एवं चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड़ कांस्टेबल धमेन्द्र मीणा ने बताया कि मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है एवं शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।



