May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। बच्चे के जन्मदिन का केक लेकर घर जाते हुए रास्ते में एक युवक के मिल जाने से नाराज तीन युवकों ने उसकी पिटाई कर डाली। पीड़ित ने थाने पहुंच कर अपने ही गांव के तीन युवकों के खिलाफ आपराधिक प्रवृत्ति के होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव उदरासर निवासी सीताराम पुत्र मुन्नीराम मेघवाल ने इसी गांव के रामनिवास जाट, बाबूलाल जाट व जितेन्द्र भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार शाम 7.30 वह गांव में ही इंद्रा पुरी की दुकान से आलू लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में तीनों आरोपी मिले और कहा कि हम बच्चे के जन्मदिन के लिए केक लेकर जा रहे थे और तुमने रास्ते में आकर अपशगुन कर दिया। आरोपियों ने उससे धक्का मुक्की प्रारंभ कर दी और वह भागा तो उसे जगदीश सांसी के घर के सामने जमीन पर गिरा दिया व थाप मुक्कों से मारपीट की। जगदीश ब्राह्मण ने मौके पर आकर उसे छुड़वाया तो आरोपियों ने स्वयं को लोरेंस विश्नोई व रोहित गोदारा गैंग के होने की बात कहते हुए जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि तीनों आरोपी आए दिन गांव में झगड़ा फसाद करते रहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरपीएस गोमाराम जाट को सौंप दी है।