






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में कृषि कार्य करते हुए एक युवती अकाल मौत का शिकार हो गई है। गांव कुनपालसर निवासी पूजा पुत्री रामूराम नायक 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 3 बजे धीरदेसर चोटियान की रोही में स्थित एक खेत में काम कर रही थी। तभी अचानक उसे कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन युवती को लेकर असप्ताल पहुंचे। युवती को बीकानेर रेफर कर दिया गया, जहां ईलाज के दौरान रविवार को युवती ने दम तोड़ दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




