






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। थाने में परिवादी से मारपीट को उतारू हुए एक युवक को एएसआई रविन्द्र कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। रविन्द्र कुमार ने बताया कि बीरमसर निवासी सांवरमल पुत्र हुणताराम मेघवाल को परिवाद की जांच के लिए थाने बुलाया गया। आरोपी परिवादी जेलाराम निवासी आड़सर से मारपीट पर उतारू हो गया व समझाईश के बावजूद नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर बंद कर दिया गया।



