






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। आज सुबह सुबह एएसआई रविन्द्रसिंह की टीम कस्बे में गश्त के लिए निकली तो मुखबीर से गांव ठुकरियासर में अवैध शराब लिए एक युवक के खड़े होने की सूचना मिली। रविन्द्रसिंह कांस्टेबल कमलेश व अजीतसिंह, बोलेरो चालक रामनिवस के साथ गांव ठुकरियासर पहुंचे। टीम ने यहां करीब सवा नौ बजे गांव की आम गली में एक युवक को सफेद रंग का कट्टा लिए खड़ा देखा। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसका पीछाकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया व उससे कट्टा जब्त कर लिया। रविन्द्र सिंह ने बताया कि इसी गांव का निवासी 21 वर्षीय खींवराज उर्फ श्रवणराम पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया व अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी से 31 पव्वे प्लास्टिक के देशी मदिरा व सादा शराब के बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



