






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। अस्पताल, स्कूल या बाजार आदि में आसपास की आवाजों को दबाने वाली तेज आवाज ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है जो कानूनन अपराध है। इसमें गिरफ्तारी के साथ वाहन चालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज होता है। एसआई वीरचंद ने झंवर बस स्टैंड के पास स्थित एजी मिशन स्कूल के पास एक पिकअप में तेज आवाज में डेक बजाने के आरोप में आड़सर बास निवासी 30 वर्षीय महावीर जाट को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को दी है।



