






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2021। युवा संगठन अंबेडकर कॉलोनी के युवाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड 1 बने सार्वजनिक शौचालयों को खोलने की मांग की है। युवाओं ने बताया कि ये निर्माण होने के बाद तीन वर्षों से बंद पड़ें है और मोहल्लेवासी परेशान है। युवाओं ने बताया कि यहां अधिकांश घरों में शोचालय नहीं होने से महिलाओं को खासी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि पालिका को इस संबंध में कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अब उन्हें उपखंड कार्यालय से इन्हें खुलवा कर वार्ड में सुविधा दिलवाने की उम्मीद है। इस दौरान संगठन के संदीप जयपाल, राकेश, हनुमान, मुकेश, भादर, खेताराम, गोपी पुनिया, इरशाद, मघाराम, शिवलाल और प्रकाश गांधी मौजूद रहे।



