








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। क्षेत्र में कृषि कार्य करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया और युवक अकाल मौत का शिकार हो गया। गांव कल्याणसर की रोही में स्थित रामदेवरा मंदिर के पास स्थित एक खेत में शनिवार शाम को हादसा हुआ। जिसमें 36 वर्षीय रेवंतसिंह पुत्र दुर्जनसिंह करंट की चपेट में आ गया और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता दुर्जनसिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका पुत्र रेवन्तसिंह निवासी कल्याणसर पुराना की रोही में स्थित लंकेशसिंह के खेत में सिंचाई का कार्य रहा था, कृषि कार्य करते हुए रेवन्तसिंह के करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है। रविवार को एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




