






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2026। जिले में एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। थानाधिकारी कश्यप सिंह की निर्देशन में नशे के तस्करों के खिलाफ रणनीति बनाकर लगातार कार्यवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। शुक्रवार श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के एक युवा नेता को अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जालबसर निवासी शिवकुमार पुत्र सुखराम लुखा को एसआई पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने 104 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कालू रोड पर मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्यवाई में एएसआई देवाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, नरेंद्र व अशोक शामिल रहें। मामले में पुख्ता इनपुट कांस्टेबल पुनीत कुमार का रहा और इसी इनपुट पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को ऑपरेशन नीलकंठ में एक ओर सफलता मिली है। विदित रहे कि आरोपी शिव लुखा क्षेत्र में युवा नेता के रूप में सक्रिय है एवं कई बार अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के मंचो पर भी मौजूद रह चुका है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है।



