August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-05-19 at 9.26.07 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। युवा नेता सुनील तावणियां ने श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर ले जाकर 80 युवतियों व महिलाओं को “द केरला स्टोरी” फिल्म। तावणियां ने बताया कि तपस्विनी फाउंडेशन महिलाओं व युवतियों के कल्याणनार्थ अपनी सेवाएं दे रहा है। फाउंडेशन के बैनर तले कस्बे से 80 नारी शक्ति को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य के साथ फिल्म दिखाई गई है। श्रीडूंगरगढ़ से इस बस को भाजपा नेता लकेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुरेन्द्र स्वामी साथ रहें तथा सभी युवतियों व महिलाओं ने फाउंडेशन का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 80 युवतियों व महिलाओं ने एक साथ देखी फिल्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सुनील तावणियां का जताया आभार।