






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से गुम हुए एक युवक की तलाश में पुलिस अपनी पुरजोर ताकत लगा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाड़ेला का निवासी 32 वर्षीय युवक रघुवीर पांडिया 28 जुलाई 2019 को गुम हो गया था। इस सबंध में उसके परिजन जयप्रकाश पांडिया ने हाईकोर्ट में मामला उठाया हेवियस कोर्पस रिट लगाई थी। इस मामले में किसी भी प्रकार की सूचना देने पर पहले पुलिस द्वारा 5 हजार का इनाम रखा गया था वही अब आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर इस इनाम को बढ़ा कर 10 हजार रुपये कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों से आग्रह है कि इस युवक के सबंध में कोई भी जानकारी हो तो वो श्रीडूंगरगढ़ पुलिस, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को या श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नम्बर 9414917401 पर सूचना दे।



