May 20, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2023।  श्रीडूंगरगढ़ की आवाज इन दिनों जयपुर में जोरों शोरों से गूंज रही है। जयपुर की विधानसभा के अंदर विधायक गिरधारीलाल महिया हर दिन क्षेत्र की आवाज बुलंद कर रहे है वहीं विधानसभा के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शनों में क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जता रहे है। शुक्रवार को कर्मचारी चयन बोर्ड के बाहर किए गए शारीरिक शिक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम घोषणा के लिए बेरोजगार महासंघ द्वारा किए गए धरने प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। क्षेत्र के युवा रामनिवास बाना, रामलाल डेलू, पवन बाना, मनोज गोदारा, किशन खिलरेी, रामस्वरूप रिंटोड़ सहित कई युवाओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की एवं अपना रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों में शामिल हुए श्रीडूंगरगढ़ के युवा।

लकेश की अगुवाई में किसान जयपुर रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 4 मार्च को किए जाने वाले विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान श्रीडूंगरगढ़ की भाजपा नेता एवं मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लकेश चौधरी की अगुवाई में जयपुर रवाना हुए है। चौधरी ने बताया कि किसानों को उचित मुआवजे की मांग पर सरकार को घेरा जाएगा एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को भी व्यापक नुकसान हुआ है और किसानों की मांगों को पूरजोर तरीके से उठाया जाएगा।

युवा मोर्चा भी घेराव की तैयारी में जुटे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य में व्याप्त बेरोजगारी एवं पेपर लीक के मामले में सरकार को घेरने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने भी कमर कस ली है। आगामी 10 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा एवं इसमें शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जाएगें।