May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-09 at 8.05.35 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। आज मुख्य बाजार की एक एक दुकान पर यूथ कांग्रेस के युवा पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत का संदेश देते हुए सरकार रिपीट करवाने की अपील की। युवाओं ने पान की दुकानें, ई-मित्र, मॉल, इलेक्ट्रानिक, मोटर गैरेज, मोबाइल शॉप, हार्डवयर शॉप, राशन किराना दुकानें, ड्राइक्लीन, फर्नीचर, शूज शॉप, हेयर सैलून, होटल, मिठाई शॉप, मेडिकल स्टोर ढाबे सहित हर एक दुकान पर पहुंचे व सरकार दोहराने की बात कही। इस दौरान उत्साह के युवाओं ने नागरिकों को कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं ने कांग्रेसी नेता हरिराम बाना द्वारा बनवाएं गए योजनाओं की जानकारी के हर घर राहत के पत्रक वितरित किए गए। दिन भर चले इस अभियान में संतोष गोदारा, मोहसिन खान, विक्रम कोटडिया, रामलाल सिद्ध, गोल्डन तंवर, शुभम शर्मा, अजय बाना, विवेक प्रजापत, मनीष सुथार, रवि कायल, राकेश मीणा, गुर्जर, आदिल तंवर,  सुरजाराम आंवला, धानू खान, गोविंद गुरावा आदि मौजूद रहें।