May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। प्रदेश के युवाओं को थ्रीडी मशीनों व अन्य तकनीकी कौशलों में प्रशिक्षित कर स्व रोजगारोंन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने विभागीय अधिकारियों के साथ नई कौशल विकास नीति पर तैयारी प्रारंभ कर दी है। सुथार ने मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर नई नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की। सुथार ने बताया कि नई कौशल नीति 2025 के माध्यम से काम करने के लिए योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। योजनाओं के अंतर्गत पंचायत स्तर पर राजमिस्त्री कार्य का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवा शक्ति को प्रशिक्षण के माध्यम से स्थायी रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन मिल सकेगा। सुथार ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण आधुनिक मशीनरी उपयोग के लिए प्रशिक्षण किया जाना वर्तमान समय की जरूरत है। ऐसे प्रशिक्षित युवा विभिन्न प्रकार के सरकारी व प्राइवेट सेक्टरों की फैक्ट्रियां फर्नीचर, खिलौने, हैंडीक्राफ्ट आइटम, चित्रकारी आदि प्रकार के संसाधनों का कार्य कर सकेंगे। सीएम ने बोर्ड के विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्ताव पर सकारात्मक आश्वासन दिया।