May 21, 2026
WhatsApp Image 2022-06-25 at 2.18.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2022। राजस्थान की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर और वर्ल्ड वुमन लीडरशिप से सम्मानित, तीन बार मिस राजस्थान बनने वाली कस्बे की बेटी प्रिया सिंह रविवार शाम को अपनी जन्मभूमि श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं द्वारा उनका अभिनदंन किया जाएगा। युवाओं द्वारा सामूहिक रूप में घूमचक्कर से गांधी पार्क तक सिंह का अभिनंदन जूलूस निकाला जाएगा एवं गांधी पार्क में अभिनदंन समारोह भी किया जाएगा। सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि आयोजन की तैयारी में इमरान खान खन्ना, जितेंद्र मीणा, अनिल सेवग, जीवराज पडीहार, सलीम बहलीम, सुनील मोदी, मुकेश पारीक, कुलदीप सिंधी, अशोक पडीहार, श्रीराम, ललित मिस्त्री, अजय सैनी, बनवारी नाई, आशीष सेवग आदि युवा जुटे हुए है।