






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। नाबालिग प्रकरण में पुलिस द्वारा दर्ज मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने युवा एसपी कार्यालय बीकानेर जाएंगे। सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय महामंत्री सपंत सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि न्याय व पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें आगामी दिनों में 400 नहीं 4000 सनातनी बंधु एसपी कार्यालय कूच करेंगे और एक साथ गिरफ्तारी देंगे। सारस्वत ने कहा कि राजनीतिक दबाव में पुलिस के इस कार्य के पीछे वर्तमान सरकार की भूमिका नजर आ रही है और इसका विरोध करने के लिए राजस्थान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ द्वारा विधानसभा सत्र की शुरुआत में आवाज उठाई जायेगी। वहीं नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई भी इस पर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर युवाओं से संपर्क कर उनसे आह्वान किया जाएगा और गिरफ्तारी के साथ साथ जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।



