May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2022। गांव बेनीसर में 19 सितंबर को स्व. रामेश्वरलाल गोदारा की चौथी पुण्य तिथि पर गांव में रक्तदान शिविर और शुटिंग वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा। बेनीसर स्पोर्टस कल्ब व ग्रामीणों द्वारा किए जा रहें इस आयोजन में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर संपन्न होगा तथा डे-नाइट बॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। बता देवें प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेते है तथा आस पास के इलाको से अनेक टीमें खेलने पहुंचती है। कई राजनीतिक व सामाजिक चेहरे भी शिविर में उपस्थिति दर्ज करवाते है। इस बार भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है तथा अनेक युवा उत्साह के साथ तैयारियों में भागीदारी निभा रहें है।