






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2024। क्षेत्र में एक 33 वर्षीय युवक की अज्ञात पदार्थ खा लेने से तबीयत बिगड़ गई और दौराने ईलाज युवक की सोमवार की मौत हो गई। गांव बीरमसर निवासी 60 वर्षीय भैराराम पुत्र पन्नाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके 33 वर्षीय बेटे मुखराम ने 26 मई को अज्ञात पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान रविवार को ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।



