August 30, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2021। कस्बे में आज अलसुबह मुख्य मार्गों पर राम धुन के साथ गुजरती युवाओं की टोली कस्बेवासियों को नजर आई। आजकल एक और जहां युवा वर्ग देर तक सोने और संकीर्तन से दूर होते नजर आने लगे है वहीं इस टोली का यूं नजर आना कस्बे के बुजुर्गों को सुखद लग रहा है। ये टोली सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास के युवाओं की थी जो अब रोजाना अलसुबह राम धुन के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी निकालेंगे। संघ के युवाओं ने बताया कि आगामी 23 अप्रैल से सालासर पैदल यात्रा रवाना होगी और इससे पूर्व रोजाना सुबह 5.30 बजे शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिससे युवाओं को स्वास्थ्य लाभ व सनातन संस्कृति का प्रचार हो सकेगा। संघ के हंसराज आसोपा, रामवतार पांडिया, प्रशान्त पारीक, धनराज पारीक, डूंगरमल नाई, कन्हैयालाल सिकलीगर सहित अनेक युवा इसमें भाग ले रहें है। संघ के इस सकारात्मक कदम का शहर के नागरिकों में सराहना हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सालासर पैदल यात्री संघ के युवाओं ने राम धुन के साथ प्रारंभ की प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये टोली आगामी 23 अप्रैल तक रोजाना फेरी निकाल कर सनातन संस्कृति प्रसार के साथ स्वास्थ्य लाभ भी लेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोली भक्ति में मग्न मुख्य मार्गों पर नजर आई।