August 30, 2026
IMG-20190903-WA0015

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बाबा की ध्वजा के साथ लहराते तिरंगे अनोखा उत्साह का संचार कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 3 सितंबर 2019। श्रीश्याम परिवार संघ आडसर बास के श्याम मंदिर से निराले अंदाज में बाबा के दरबार में माथा टेकने रवाना हुआ है। संघ में पैदल यात्रियों का जत्था खाटूदरबार में दर्शन के लिए शहीद श्रद्धाजंलि रथ के साथ निकला है। पूरे कस्बे का ध्यान आकर्षित करते हुए भव्य शहीद रथ के साथ यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकल रही है। देशभक्ति के गानों के साथ नाचते गाते भक्तों में श्याम भक्ति व देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। श्रीश्याम परिवार संघ की और से आयोजित यात्रा में महिलाऐं व पुरूष पीले वस्त्रों में सजे धजे नजर आ रहे है। बाजार में नागरिक जगह जगह शहीद रथ पर श्रद्धाजंलि दे कर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे है। लहरा रही बाबा की ध्वजा के साथ लहराते तिरंगे भी यात्रा की शान को चौगुना कर रहे है। यात्रा में सजी झांकियों ने कस्बेवासियों का मन मोहा। यात्रियों का जत्था आने वाली ग्यारस को खाटू श्याम के दर्शन कर पुन: गाँव लोंटेगें। यात्रा में श्रीश्याम की ज्योत व शहीद रथ यात्रियों में जोश व उत्साह का संचार करते हुए साथ चलेगा।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। श्रीश्याम यात्रा में सजा शहीद श्रद्धाजंलि रथ,शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते लोग।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। खाटू दरबार रवाना श्रीश्याम परिवार का संघ, शहीद रथ व झांकियाँ रही आकर्षण।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। खाटू दरबार रवाना श्रीश्याम परिवार का संघ, शहीद रथ व झांकियाँ रही आकर्षण।