






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून। 15 जून की रात को लदाख इलाके के गलवान क्षेत्र में चीन के सैनिकों और भारत के सेनिको के बीच हुई झड़प में दिन भर 3 भारतीय जवानों की शहादत की खबर मिल रही थी। लेकिन शाम होते होते जैसे ही 20 भारतीय सेनिको की शहादत होने की खबर आई तो पूरे देश मे गुस्से का उबाल आ गया है। चीन के बड़ी संख्या में सैनिकों ने भारतीय जवानों की टुकड़ी पर हमला कर दिया था और लाठी, डंडो, पत्थरो से मारपीट कर 20 भारतीय जवानों की जान ले ली। सेना ने भी संख्या की पुष्टि की है और शहीदों की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन देश के राष्ट्रीय मीडिया पर यह खबर फैलने के साथ ही पूरे देश मे शोक ओर रोष का माहौल बन गया है। सेना के प्रवक्ता इस संबंध में मीडिया में अपना बयान जारी करते हुए बताया कि घटना के बाद झड़प वाली जगह से चीन की सेना पीछे हट गई है।



