May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-07 at 22.31.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 17 में कांग्रेस एवं भाजपा का सेम स्कोर होने के कारण चुनाव ड्रा की और बढ़ गया है। ऐसे में अब पहले रिकाऊंटिंग होगी एवं फिर भी सेम स्कोर रहता है तो फैसला टास के माध्यम से भी हो सकता है। इस संबध में अंतिम निर्णय बीकानेर जिला कलेक्टर लेगें। गांव आडसर, सूरजनसर, लाखनसर, उदासर चारणान को मिला कर बनाए गए इस वार्ड में दस बुथ थे इनमें 5282 लोगों ने मतदान किया था। इनमें से भाजपा को 1775, कांग्रेस को 1775 वोट मिले है। इनके अलावा सीपीएम को 1109 और आरएलपी को 570 वोट मिले है।