May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। सेरूणा थाना क्षेत्र में एएसआई सुरेश कुमार ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल ने 480 पव्वे अवैध शराब बरामद कर आरोपी को हवालात में पहुंचा दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को बासी महियान रोही के कच्चे रास्ते में अवैध शराब कहीं अन्यत्र ले जाने की फिराक में 35 वर्षीय संजयसिंह उर्फ संजू पुत्र मूलसिंह राजपूत निवासी दुलचासर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 10 कार्टून में 480 पव्वे अवैध शराब जब्त की गई। गुरूवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई फतेहसिंह को दी है।