May 20, 2026
1a7236b0-4b0e-48ea-8359-eeca4cbd6913

हाइवे पर रूकवाए ओवरलोड ट्रक, खनन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के सीआई कश्यप सिंह के निर्देशन में खनन विभाग के साथ मिलकर पुलिस जवानों ने शुक्रवार सुबह हाइवे पर ओवरलोड बजरी के ट्रक रूकवाए है। रोके गए करीब आधा दर्जन ट्रकों में बजरी भरी है। पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में खनन विभाग द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

अवैध शराब बरामद की, एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई देवाराम ने गुरूवार को अवैध शराब के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया। देवाराम ने बताया कि रात करीब 8 बजे सेसोमू स्कूल के पास आम गली में अवैध शराब के साथ 42 वर्षीय रामचंद्र पुत्र चंदूमल सिंधी निवासी बिग्गाबास को पकड़ा गया। आरोपी से 45 पव्वे शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दौड़ रहें अवैध ट्रकों पर हुई कार्रवाई।