






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। गत ग्रामीण ओलपिंक में विजेता व उपविजेता रहने वाली 14 ग्राम पंचायतों की 20 टीमों को 10 लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र जाट ने बताया कि ग्रामीण ओलपिंक में विजेता व उपविजेता रही प्रति टीम को 50 हजार की राशि राज्य सरकार की योजना अनुसार दे दी गई है। इनमें मोमासर को टेनिस क्रिकिट महिला उपविजेता, हॉकी पुरूष व महिला विजेता के लिए डेढ़ लाख की राशि दी गई है। वहीं कबड्डी पुरूष विजेता व कबड्डी महिला विजेता रही रीड़ी, वॉलीबाल पुरूष विजेता व हॉकी पुरूष विजेता बिग्गाबास रामसरा, वॉलीबाल महिला उपविजेता व टेनिस क्रिकेट महिला विजेता लिखमीसर उत्तरादा, टेनिस क्रिकेट पुरूष विजेता व शुटिंग बॉल पुरूष विजेता के लिए बेनीसर को एक एक लाख रूपए की राशि दी गई है। गांव देराजसर कबड्डी पुरूष उपविजेता, बींझासर कबड्डी महिला उपविजेता, बापेऊ वॉलीबाल पुरूष उपविजेता, सुरजनसर बॉलीवाल महिला विजेता, सूडसर टेनिस क्रिकेट पुरूष उपविजेता, जालबसर हॉकी महिला उपविजेता, लखासर खो खो महिला विजेता, गुसाईंसर बड़ा खो खो महिला उपविजेता, लिखमादेसर शूटिंग बॉल पुरूष उपविजेता को 50-50 हजार की राशि दी गई है। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने इन ग्राम पंचायतों को बधाई दी और ग्रामीण ओलमिंक को राज्य सरकार सफल आयोजन बताते हुए इस बार के ग्रामीण ओलंमिक में जमकर खेलने की बात कही।



