






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के क्रम में एक गांव रूट पर चलने वाली बस में अपने गांव जाने के लिए एक ग्रामीण चढ़ा और चार अज्ञात लड़कों ने उसकी जेब से एक लाख रूपए निकाल लिए। 45 वर्षीय मामराज पुत्र गोपालराम जाट निवासी डेलवां ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 6 जुलाई गुरूवार को वह श्रीडूंगरगढ़ आया और दोपहर 2 बजे घुमचक्कर पर स्थित करणी मोटर्स से दो लाख रूपए लेकर गांव जाने के लिए घुमचक्कर के बस स्टैंड पर गया। यहां करीब दोपहर 2 बज कर 5 मिनट पर मैं गांव जाने वाली बस में चढने लगा तभी चार लड़के मेरे पीछे बस में चढें। बस में काफी भीड़ थी तभी उक्त चारों लड़के वापिस उतरने लगे। मैंने अपनी जेब संभाली तो उसमें रखे एक लाख रूपए गायब हो गए मुझे उन लड़कों पर शक हुआ तो मैं भी बस उतर गया और उनका पीछा किया तो चारों लड़के रूपए लेकर भाग गए। उन्हें तलाश करने का प्रयास किया परंतु वह नहीं मिला। मामराज ने आरोप लगाया कि अज्ञात लड़कों ने बस में भीड़ का फायदा उठाकर मेरी जेब से एक लाख रूपए चोरी कर लिए और ले भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंप दी है।




