






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। आजकल युवाओं में शीघ्र रूपए कमाने की प्रवृति ने उनके कदम अपराध क्षेत्र में की ओर बढ़ा दिए है। आज श्रीडूंगरगढ़ झंवर बस स्टैण्ड तिराहे पर पर्ची सट्टा खाईवाली करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने धर दबोच लिया है। एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी युवक धनसिंह को पर्ची व नगद 700 रूपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस युवक को लेकर थाने आई है व मामला दर्ज किया जा रहा है।



