May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2024। जिले से 10 स्काउट गुजरात के राजकोट में आयोजित 50वें राष्ट्र कथा शिविर में भाग लेने रवाना हुए है। दल में शामिल सभी 10 स्काउट श्रीडूंगरगढ़ अंचल के है। जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने गुरूवार सुबह हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। सेवग ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के कंधो पर देश की प्रगति की जिम्मेदारी है। युवा स्काउट शिविर में अद्भुत व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे जिससे उनकी रचनात्मकता बढेंगे। श्रीडूंगरगढ़ के स्काउट सचिव रामकृष्ण पन्नीवाल ने बताया कि बीकानेर जिले से केवल 10 स्काउट इस दल में शामिल है जिनमें 5 कुंतासर, 2 धर्मास व 3 शिवाजी स्काउट ट्रूप बाना से है। दल के साथ स्काउटर जगदीश रवाना हुए है। दल में पूरे संभाग के अन्य जिलों से अन्य बच्चे भी दल में शामिल है।