May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2024। बुधवार शाम को हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल ने कितासर निवासी लालचंद पुत्र आदूराम पूनियां ने पीबीएम में ईलाज के दौरान रात करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। मृतक लालचंद कितासर बस स्टैंड पर गत 9 वर्षों से किराने की दुकान चला रहा था। वह प्रतिदिन रात 9 बजे बस स्टैंड से जीप में अपने घर जाता था। बुधवार को अधिक सर्दी के कारण वह 8 बजे दुकान मंगल कर अपनी ढाणी लौटने के लिए रवाना हुआ। जयपुर की ओर चलते ही एक ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपजिला अस्पताल से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया जहां रात करीब 12 बजे लालचंद ने दम तोड़ दिया। लालचंद की जीप की एक लाइट खराब होने से ट्रेक्टर चालक ने उसे बाइक समझा व संभवत लालचंद को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। मृतक पांच बेटियों व एक 13 साल के छोटे बेटे का पिता था। दो बेटियां का विवाहित है और तीसरी बेटी अनिशा टैगोर स्कूल की टॉपर रही है वहीं एक बालिका 12 व एक कक्षा 11 में पढ़ रही है। सबसे छोटा बेटा राजकुमार कक्षा 7 में पढ़ता है। अपने 6 भाईयों में दूसरे नबंर पर लालचंद की मौत से पांचों भाई भी आहत हुए वहीं पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया है। गुरूवार को दोपहर 2 बजे मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहें है।