May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बापेऊ निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एक जने के खिलाफ शेरूणा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत में ही ढाणी से थोड़ा दूर कार्य कर रहा था और ढाणी में उसकी विवाहिता पुत्री थी। जाखासर निवासी भंवरलाल जाट जबरन ढाणी में घुस गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए लज्जा भंग की। मामले की जांच सीओ दिनेश कुमार करेंगे।