






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। मजबूत लोकतंत्र के लिए राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक अपने मत का प्रयोग करते हुए वोट जरूर देवें। ये आह्वान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने क्षेत्र की जनता से किया। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए जागरूक हो और प्रत्येक नागरिक लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आज का दिन हमें स्वतंत्रता का अधिकार ही नहीं देश के प्रति जिम्मेदारी का स्मरण भी करवाता है। शर्मा ने रामधारीसिंह दिनकर की कविता पढ़ते हुए युवाओं को मेहनत के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने मतदाता शपथ भी दिलवाई, और मौका था रूपादेवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का समारोह के आयोजन का। समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यहां अतिथि रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, सीबीईओ सरोज पूनियां मंचस्थ रहें। सीबीईओ ने स्वागत उद्बोधन दिया व झालावाड़ की दुखांतिका स्मरण करते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने की प्रार्थना की। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाई, क्षेत्र के शहीदों के परिजन, प्रशिक्षु ईओ गिरीराज रत्नू, सीडीपीओ चंद्रप्रभा शर्मा, प्राचार्य रूपादेवी स्कूल उमाशंकर, प्राचार्य ताल मैदान स्कूल ममता गोयल, नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान सहित अनेक मौजिज नागरिक मंच पर रहें। विभिन्न विभागों के कार्मिक, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावक, स्टाफ व आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन रमेश शर्मा व नेहा यादव ने किया।
मार्चपास्ट में शामिल हुए 12 दल, भारती के एनसीसी गर्ल्स रही प्रथम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्चपास्ट में 12 दल शामिल हुए और भारती निकेतन के एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर सेसोमू स्कूल का बालिका दल व राबाउमावि का बालिका दल रहा। तीसरे स्थान पर कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल रहा। इसके अतिरिक्त बालनिकेतन का छात्र दल, रूपादेवी मोहता राउमावि के छात्र दल व छात्रा दल, सेसोमूं का छात्र दल, माडॅर्न राजस्थान राउमावि के छात्र व छात्रा दल शामिल हुए। समारोह में पीटी के लिए गंगाजल मोहता प्रावि का एक दल शामिल हुआ व इसे प्रथम पुरस्कार दिया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में संस्कार इनोवेटिव ने बाजी मारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक सामूहिक नृत्य के आयोजन हुए जिनमें वरिष्ठ वर्ग में संस्कार इनोवेटिव स्कूल ने बाजी मार ली और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, महाराणा प्रताप, मॉडर्न राजस्थान उमावि, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, रूपादेवी राउमावि, एकलव्य पब्लिक स्कूल, राबाउमावि, आदर्श विद्या मंदिर, सुमित शिक्षण संस्थान, राउप्रावि अंबेडकर कॉलोनी, पीएमश्री राउमावि ताल मैदान, दयानंद पब्लिक स्कूल का मल्लखंभ, सन फ्लावर एकेडमी, सेसोमू स्कूल की सुदंर प्रस्तुतियां हुई। नेहा सारस्वत ने एकल गायन व कमल प्रजापत ने देशभक्ति कविता प्रस्तुति दी।
शैक्षणिक व खेल प्रतिभाएं हुई सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखण्ड स्तरीय समारोह में कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) के तीन विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। उच्च माध्यमिक परीक्षा में उपखण्ड स्तर पर मोनू पुत्र जीवराज को कृषि संकाय में प्रथम, लक्की दर्जी पुत्र मदन लाल दर्जी को विज्ञान संकाय में द्वितीय तथा हरीश कुमार पुत्र दिनेश प्रजापत को वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान पर रहने के लिए सम्मान हेतु चयनित किया गया है। भारती निकेतन उमावि के लक्ष्य सिद्ध, राउमावि आड़सर की मोनिका पुत्री जगदीश, राउमावि ठुकरियासर की रूखमा पुत्री महावीर मेघवाल, राउमावि सुरजनसर विष्णु पुत्र कैलाश सारस्वत, राउमावि बरजांगसर की कृष्णा पुत्री कुनणसनाथ सिद्ध, राउमावि लिखमादेसर की कौशल्या पुत्र राजूनाथ सिद्ध, राउमावि नोसरिया की राधा पुत्री गणेशाराम प्रजापत, राउमावि तोलियासर भावना पुत्री मघाराम शर्मा, राउमावि बिग्गा से अम्बिका पुत्री चंद्रशेखर स्वामी, राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा विमला कंवर पुत्री आनंद सिंह, राउमावि रीड़ी से संजू पुत्री ओमप्रकाश को सम्मानित किया गया।
श्रेष्ठ सेवाएं देने वालों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं उपखंड कार्यालय से नायब तहसीलदार रमेश सिंह, कनिष्ठ सहायक प्रताप सिंह, तहसील कार्यालय से पटवारी शेरूणा मुकेश लांबा, कनिष्ठ सहायक गोवर्धन सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नथूराम को सम्मानित किया गया। राजकीय आयुर्वेद औषधालय पूनरासर के डॉ पवन कुमार पारीक, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अध्यापक राउमावि आड़सर के गोवर्धन, अध्यापक कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल से रामावतार शर्मा, राउमावि सातलेरा की शिक्षिका अनुराधा, चिकित्सा विभाग से शेरूणा पीएचसी में सेवारत एएनएम सुशीला कुमारी, ऊपनी पीएचसी में लैब तकनीशियन मांगीलाल, पशुपालन विभाग से पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुनील बोघिया, बिग्गा से पशुधन निरीक्षक नथमल को सम्मानित किया गया। वहीं पंचायत समिति से शेरूणा ग्राम विकास अधिकारी चंद्रमोहन मीणा, कनिष्ठ सहायक जयप्रकाश महावर, नगरपालिका से शहरी रोजगार सहायक सरिता बोहरा, सहायक सूरजमल गौड़, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से महिला पर्यवेक्षक अल्का गुणपाल, सहायक कर्मचारी उमर हयात का सम्मान किया गया। महिला अधिकारिता विभाग कार्यालय से ग्राम पंचायत तोलियासर पर सेवारत साथिन उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत मिंगसरिया में सेवारत साथिन पूनम कंवर, रसद विभाग से उचित मूल्य दुकानदार तरूण कुमार प्रजापत, विद्युत विभाग से टैक्निशियन बीरबलराम, महेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं उपखंड कार्यालय में सेवारत गृह रक्षा स्वयंसेवक बालूसिंह, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ से कांस्टेबल पुनित कुमार को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार कैलाश राजपुरोहित व स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ को सम्मानित किया गया।








