May 22, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2022। देर रात व आज दिन में हुई बरसात में नागरिक बुरी तरह से परेशान हुए है। बीती रात क्षेत्र में 107 MM बरसात हुई तथा आज दोपहर में 2 MM बरसात ओर हुई है। विदित रहें दो दिन पूर्व भी क्षेत्र में 61 MM बारिश हुई जिसने सभी को चकित कर दिया है। बरसात का ये आंकड़ा हर बार से अधिक तो है ही साथ ही अप्रत्याशित भी है।
सीमित संसाधनों में पालिका कर्मियों ने बांटा दर्द, जुटें रहें जलनिकासी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस अप्रत्याशित बरसात के बाद कस्बे व ग्रामीण इलाकों में घरों व गलियों में पानी भर गया और नागरिक पानी निकासी की मांग लगातार करते रहें। पालिका के पास संसाधनों की कमी नागरिकों को बुरी तरह से अखरी परन्तु एएसआई कानाराम चांवरिया की अगुवाई में पालिका कर्मियों की टीम घरों से पानी निकालने में जुटी रही। सभी बासों में नागरिकों के साथ कार्मिक जी जान से पानी निकासी के लिए प्रयासों में जुटें रहें। अनेक वार्डों में पार्षदों ने, गांवो में सरपंचों ने पानी निकासी के लिए प्रयास किए।

पूनरासर में दीवार ढहने से 30 भेड़ों ने जान गवाईं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में भारी बरसात से बीती रात एक दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से 30 भेड़ों ने अपनी जान गवाईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानाराम ज्याणी निवासी का 35 भेड़ों का रेवड है। भारी बारिश के चलते उसके घर की चारदीवारी गिर गई। चारदीवारी गिरने से इसकी ओट में बैठी 30 भेड़ों की मौत हो गई है। मानाराम के रोजगार का एक मात्र यही साधन था और उसका परिवार इस घटना से काफी निराश हुआ है। पूनरासर सरपंच प्रकाश नाथ ने प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित‌ परिवार को मुआवजा देकर मदद करने मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में दीवार की चपेट में आने से 30 भेड़ों की मौत हुई।