May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2025। कस्बे में सरदारशहर रोड पार कर स्थित देवनारायण कॉलोनी में हादसों को निमंत्रण दे रहा एक नकारा ट्यूबवेल खुला पड़ा है। टाइम्स को प्राप्त जानकारी पर जब यहां जानकारी ली गई तो पास ही स्थित बंजारा कच्ची बस्ती के नन्हें मुन्ने इस नकारा ट्यूबवेल से मात्र 12 मीटर दूर खेलते नजर आए है। निकट ही सरकारी महाविद्यालय भवन भी स्थित है। इस ट्यूबवेल के आस पास झाड़ झंकाड़ उग जाने से ये दूर से नजर भी नहीं आ रहा है। ऐसे में खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने इसे ढकने की मांग की है। लोगों ने नन्हें मुन्नों के गिर जाने की आशंका जताते हुए चिंता भी जताई। लोगों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही इन स्थानों के पट्टे बना दिए गए है। ये ट्यूबवेल एक निजी संपत्ति में आ रहा जिससे अन्य नागरिक इसे ढ़कने की पहल नहीं कर पा रहें है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेने की अपील की है। बता देवें उपखंड अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पालिका क्षेत्र में खुले पड़े नकारा ट्यूबवेलों व कुंओं को बंद करवाने की जिम्मेदारी पालिका ईओ सहित स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की है। देखें सभी फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 इंची खुला पड़ा है नकारा ट्यूबवेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नकारा ट्यूबवेल के निकट ही बंजारा परिवार रह रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्यूबवेल के निकट ही खेलते मिले बच्चे, नागरिकों ने शीघ्र ही संज्ञान लेने की मांग की।