May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गाबास रामसरा के रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय बालक मिला है। ग्रामीणों ने बालक को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा दिया है। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि बालक हिंदी भाषी है तथा गांव या अपने माता पिता का नाम नहीं जानता है। बालक यूपी के किसी क्षेत्र का होना बता रहा है परंतु अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। पूर्णमल ने नागरिकों से अपील की है कि इस बालक की पहचान होने पर वह थाने में सूचना अवश्य करें जिससे बालक को उसके परिजनों के पास पहुंचाय जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में मिला बालक, पहचान में आप भी करें मदद।