






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में एक व्यापारी 5 दिसंबर को अपनी दुकान से घर जाने के लिए निकला और लापता हो गया है। आज उसके बड़े भाई ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से अपने भाई को ढूंढने की गुहार लगाई है। बिग्गाबास निवासी 58 वर्षीय उत्तमचंद बिहाणी पुत्र मूलचंद बिहाणी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 55 वर्षीय भाई हनुमानमल बिहाणी निवासी वार्ड 21 बिग्गाबास तीन दिन से लापता है और घर नहीं पहुंचा है। बिहाणी ने पुलिस को बताया कि परिजनों व मौहल्लेवासियों ने दो दिन से उसे ढूंढने के अनेक प्रयास किए है परंतु हनुमानमल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई राकेश कुमार के सुपुर्द कर दिया है।




