May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-02-22 at 14.19.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2026। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लाछड़सर में एक 14 वर्षीय बालक लापता हो गया है और परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार, 21 फरवरी की शाम 5 बजे 14 वर्षीय लालचन्द पुत्र दौलतराम बिस्सू निवासी लाछड़सर लापता हो गया। बालक के परिजनों ने बताया कि वह पशुओं को पानी पिलाने खेत गया था, जिसके बाद वह घर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर गांव व आस पास के गांवो में, सभी परिजनों के यहां बालक को तलाश करने का नाकाम प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि बच्चे ने लाल रंग का कोट, पीले रंग की टी-शर्ट व जिन्स पेन्ट पहनी हुई है। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए बालक के कहीं नजर आने पर उसे रोकने और 9649769604 या 9649806485 पर तुरंत संपर्क करने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 वर्षीय बालक हुआ लापता, परिजनों ने की मदद की अपील।