






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। लिखित परीक्षा पास व फिजिकल पास युवाओं के लिए कमांडो डिफेंस एकेडमी, कितासर में आज आर्मी मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया गया। यहां राज्य भर से 140 बच्चों का नि:शुल्क मेडिकल आर्मी के डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया। ये युवा से जवान बनने के सफर में एक ओर कदम बढ़ा चुके है। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह ने युवाओं का हौसला बढाया। सिंह ने युवाओं से दम लगाकर तैयारी करने व जान की परवाह किए बिना देश सेवा करने की प्ररेणा दी। सिंह ने कहा कि वे युवा भाग्यशाली है जो भारत माता की सेवा के लिए चुने जाते है और देश सेवा में अपना योगदान देते है।
डीआईजी ने 100 पौधे सौंप कर दी सरंक्षण की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह ने कमांडो डिफेंस एकेडमी के युवाओं को 100 विभिन्न प्रकार के पौधे सौंपे। सिंह ने इनका सरंक्षण कर इन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी एकेडमी के छात्रों को सौंपी। इस दौरान मेजर विकास चौधरी व भाजपा नेता लकेश चौधरी भी मौजूद रहीं।
ग्रामीणों ने बजाई तालियां, जवानों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। मंच पर आर्मी में सलेक्शन लेने वाले हरिकिशन स्वामी का सम्मान किया गया। एसएससी जीडी में पेपर व फिजिकल पास रामकुमार बाना, राकेश कुमार जागु, भवानी व्यास, सांवरमल व्यास, राजूराम पूनियां, नौरंगलाल पूनियां, श्रवण चोटिया, नरेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया। बीएसएफ की पूरी टीम का सम्मान करते हुए एकेडमी के रामकिशन सहू ने सभी का आभार जताया।





