






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में एटीएम में पड़े पैसे देख नियत बिगाड़ कर पैसे ले जाने वाले युवक की खबर प्रकाशन के 15 मिनिट में ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जागरूक पाठकों ने युवक की पहचान कर ली एवं तुरंत बैंक में सूचना दे दी। बैंक अधिकारी धर्मेन्द्र जाट ने बताया कि उक्त व्यक्ति को बैंक के एक उपभोक्ता ने ही पहचान कर लिया एवं टाइम्स में खबर पढ़ कर सूचना दी। इस पर व्यक्ति से सम्पर्क हो गया एवं एटीएम से लिए गए 9 हजार रुपए भी लौटाने की सहमति बन गई। गत 10 अप्रैल को जल्दबाजी में एटीएम में ही रुपए छोड़ने वाले व्यक्ति को भी राहत मिली है। टाइम्स के पाठकों की जागरूकता एवं सक्रियता से बैंक अधिकारी भी खासे प्रभावित हुए एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं टीम का आभार जताया है। बैंक द्वारा टाइम्स को आभार पत्र देते हुए कहा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति टाइम्स का पाठक है। बैंक द्वारा सार्थक पत्रकारिता के लिए आभार जताया गया है एवं टाइम्स के पाठकों को जिम्मेदारी निभाने के लिए धन्यवाद दिया गया है। आप भी देखें बैंक द्वारा टाइम्स को जताया गया आभार पत्र।




