May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। खेतों में कणक की कटाई का समय चल रहा है और इसमें कई श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी गरीब खीयांराम ओड ने अपनी दवाइयों का बंदोबस्त करने के लिए कणक कटाई की मजदूरी की। आज सुबह करीब 11 बजे वे किसी दुकान से अपनी मजदूरी के रूपए लेकर घुमचक्कर से घर के लिए रवाना हुए। खियांराम ने घर जाकर जेब संभाली तो रूपए गायब मिले। भरे बाजार उनकी जेब से रुपए पार हो गए और मायूस खिंयाराम ने टाइम्स को बताया कि रूपए की सख्त जरूरत थी और कणक कटाई की खरी कमाई थी। उन्होंने बताया कि एक नोट 2000 का है तथा शेष नोट पांच पांच सौ के है। खियांराम के पुत्र जसवंत ने थानाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देकर रूपए बरामद करवाने की गुहार भी लगाई है। जसवंत ने बताया कि उसके पिता श्वास रोगी है व अपनी दवाईयों के लिए ही मजदूरी करके रूपए लेकर आ रहें थे।