May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2021। आए दिन बाजार में लगने वाले जाम से हर कोई परेशान हो गया था और दो दिन से बाजार में आम राहगीरों के लिए आवागमन को सुविधाजनक बनाने के प्रयास में पुलिस एक्टिव मोड पर नजर आई और उसका नतीजा भी नजर आया। बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों को खड़े होने का सलीका सीखा रही पुलिस ने कई वाहन चालकों से समझाईश करते हुए कहा कि अपने वाहनों को राहगीरों के लिए समस्या नहीं बनाएं और उन्हें सही जगह खड़ा करें। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में सुबह से पुलिस कर्मियों का दल मुख्य बाजार से घूमचक्कर तक गश्त करते हुए व्यवस्था सुधार में जुटा हुआ है। इस दौरान पुलिस ने 15 वाहन सीज किए है और कईयों की हवा निकाल कर सबक सिखाने का प्रयास भी किया। शिवराण ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि अपने शहर की व्यवस्था में वे सहयोग करें। शिवराण ने सख्ती बरतने के संकेत दिए व कहा कि जो भी टैक्सी, पिकअप, कैम्पर या अन्य वाहन चालक सड़क के बीच में अपना वाहन खड़ा करेगें तो वे वाहन पुलिस द्वारा तुरंत जब्त किए जाएंगे। बता देवें हवा निकालने के दौरान कई जने चपेट में आए जिससे कुछ व्यापारी भी परेशान हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 वाहन सीज, कईयों की निकाली हवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी ने दिया सख्त संदेश, अब बीच सड़क खड़ी गाड़ी होगी जब्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये हाल था मुख्य बाजार का 18 सितंबर 2021 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज पुलिस कार्रवाई के बाद आमजन के लिए आसान हुई राह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उसी स्थान पर आज पुलिस सख्ती के बाद नजर आई सड़क।