May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2023। गांव इंदपालसर बास हीरावतान में जहरीले जानवर के काट लेने से एक नाबालिग की मौत हो गई है। 20 वर्षीय युवक मुकेश पुत्र हड़मानराम नायक ने थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर को मेरे ताऊ गिरधारीलाल की पुत्री 15 वर्षीय सीमा खेत में काम करते हुए मूंगफली का तिरपाल उतार रही थी। तभी किसी जहरीले जानवर ने उसे काट लिया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर आए और यहां दौराने ईलाज बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज की।