






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2023। शहर में बीती शाम को घात लगाकर पांच जनों ने एक जने को घेर कर मारपीट की और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। बिग्गाबास के पवन कुमार पुत्र छोटूराम भार्गव ने इसी मोहल्ले के रामा व राहुल पुत्र कालूराम भार्गव, पंकज व प्रदीप पुत्र विनोद भार्गव, धीरज पुत्र किशन भार्गव के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 नवबंर को प्रजापति भवन के पास शाम 6.30 बजे के करीब आरोपियों ने एकराय होकर उसे घेर लिया और लाठियों से मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। आरोपियों ने उसकी जेब से जबरन 4 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



