May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2023। क्षेत्र के गांव देराजसर में दिवंगत समाजसेवी मूलचंद भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 156 युवाओं ने रक्तदान किया। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। महिया ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और रक्तवीर समाज के सच्चे प्रेरक है जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान करते है। महिया ने युवा शक्ति से जागरूक होकर रक्तदान करने के लिए आगे आने की बात कही। यहां पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम के एमओ डॉ ईशान जोशी ने कहा कि एक मानवीय जीवन को बचाने में ये सबसे बड़ा योगदान है जो रक्तदाताओं द्वारा दिया जाता है। आयोजन समिति नवयुवक मंडल देराजसर के सदस्यों ने शिविर की सभी व्यवस्थाओं को संभाला व सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन के इस दौरान चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 121 रोगीयों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ चम्पालाल सोनी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पदमा चौधरी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया व कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान दानाराम भांभू, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, उपप्रधान मालचंद नैण, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, देराजसर सरपंच गोमंदराम मेघवाल, छात्र नेता अशोक बुडिया सहित अनेक मौजिज ग्रामीण पहुंचे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मूलचंद भादू के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 156 रक्तवीर युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाता युवाओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने दिए प्रशस्ति पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने दिवंगत मूलचंद भादू के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।