May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 21 दिसंबर 2023। क्षेत्र के युवा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देशभर में श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ा रहें है। योग में एक के बाद एक विभिन्न उपलब्धियां हासिल करने वाली श्रीडूंगरगढ़ की बेटी आर्यान्शी स्वामी ने जालंधर, पंजाब में आयोजित चौथी जूनियर नेशनल योगासन चेम्पियनशिप 2023 में उत्तरप्रदेश राज्य की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। गुरूकुल परंपरा में अध्ययनरत आर्यान्शी पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़े और योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य ने भी गुरुकुल की विजेता कन्याओं को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। हाल ही में दिनांक 16-17 दिसंबर को जालंधर में ही भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया के माध्यम से आयोजित “अस्मिता” योगा प्रीमियर लीग (उत्तर भारत जोन) में भी भाग लेकर आर्यान्शी ने ग्रुप इवेंट में एक स्वर्ण और ट्रेडिशनल योगा में भी एक सिल्वर मेडल जीता है। आर्यान्शी के दादा व भाजपा नेता शिव स्वामी ने पोती की सफलता पर गर्व जताया है। उनकी सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है तथा जानकार व परिचित उन्हें बधाईयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्यान्शी स्वामी ने जीत लिया कांस्य, मिला पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योगासर भारत दल के सदस्यों ने गुरूकुल की बालिकाओं को दी शुभकामनाएं।