






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। बीती रात एक किसान परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और 17 वर्षीय नौजवान की कीटनाशक की चपेट में आने से मौत हो गई है। क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा निवासी युवक मनोज पुत्र सुखराम जाट की गुरूवार शाम खेत में स्प्रे के दौरान तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के ताऊ पप्पूराम पुत्र नारायण जाट ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। हेड कांस्टेबल हवासिंह ने आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहें है। मृतक के परिवार में शोक की लहर छा गई है।



