May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र रक्तदान के लिए जिले में अपनी विशेष पहचान गढ़ चुका है। जिला अस्पताल में रक्त की कमी होने लगती है तो उम्मीद भरी नजरे श्रीडूंगरगढ़ की ओर ही उठती है और अब क्षेत्र का हर वर्ग रक्तदान से जुड़ गया है। गुरूवार को अमर शहीद भगतसिंह की 116वीं जन्मजयंति पर युवाओं ने अंबेडकर कॉलोनी में एक नई पहल करते हुए मोहल्ले में पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 60 युवाओं ने रक्तदान किया और राउप्रावि के प्रागंण में आयोजित शिविर में जनसेवा ट्रस्ट बीकानेर की टीम ने रक्त संग्रहण किया। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल ने भगतसिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए शहीद के क्रांतिकारी विचारों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहन गोदारा व डॉक्टर आनंद स्वरूप ने इसे सराहनीय पहल बताया। शिविर में अतिथियों के हाथों सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया, समाजसेवी प्रकाश गांधी, भीम आर्मी के तहसील महासचिव टिकूराम मेघवाल ने रक्तदाता युवाओं की हौसलाअफजाई की। इस दौरान व्यवस्थाओं में युवा बेगराज मेघवाल, पूनमचंद मेघवाल, सुभाष जावा, भलाराम मेघवाल, सुशील सांसी, सीताराम महिया, संदीप जयपाल, कुनाल सिकलीघर, आजाद सुनील मेघवाल, रोहित जावा, विशाल जावा, त्रिलोक नायक ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान रामचंद्र बारूपाल, लालचंद मेघवाल, अशोक मेघवाल, विजयपाल मेघवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट ललितसिंह ओड, सुभाष जावा, अनमोल मोदी, पूजा शर्मा, यसोदा सिद्ध, भावना सिंधी, सिया सेन, सीमा तावणियाँ, गौरव टाडा, गोपी पूनिया, नारायण नाथ ज्याणी, महेन्द्र ज्याणी, विवेक लावा, जैकी तुनगरिया मौजूद रहें।

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को अतिथियों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तसंग्रेहण टीम का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 60 युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी में हुआ पहले रक्तदान शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला शक्ति ने भी दिया रक्तदान में योगदान।