






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। क्षेत्र में सुबह सुबह दुःखद खबर गांव कितासर भाटियान से आई है। यहां खेत मे काम करते हुए बूस्टर चलाने गए 17 वर्षीय किसान पुत्र सुरेश पुत्र श्रवण कुमार जाट की मौत हो गयी है। शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल देवाराम अस्पताल पहुंच गए है। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।



